
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांधा प्रखंड के बनमाकड़ी गांव निवासी 48 वर्षीय लखन सोरेन ने अपने पेट में तीर घोंप लिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया. एमजीएम में भी डॉक्टर मौजूद नहीं होने पर उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया. मामले के संबंध में परिजनों ने बताया कि लखन चपाकल बनाने का काम करता है. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह पांच दिन पहले कुकुरिया गांव में चापाकल बनाने गया था. काम करने के दौरान ही वह दो दिनों पहले भाग कर खड़ीसाई स्थित अपने जीजा के घर पहुंच गया. शुक्रवार सुबह उसने अपने जीजा के घर पर रखा तीर पेट में घुसा लिया.





