
जमशेदपुर:जमशेदपुर में लॉक डाउन के दौरान गरीब तबके के लोग किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे है वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी इसे अवसर के रूप में देख रहे है. यह मामला साकची थाना क्षेत्र का है जहां थाना में पदस्थापित एएसआई भगवान सिंह ने रिक्शा चालकों पर अपनी दबंगई दिखाई. वे एक रिक्शा चालक के साथ ही भिड़ गए. काफी देर तक यह ड्रामा चलता है. इधर रिक्शा चालकों ने भगवान सिंह पर रंगदारी का आरोप लगाया है.
रिक्शा चालकों के अनुसार भगवान सिंह अक्सर उन्हें परेशान करने पहुंच जाते है. वे उनसे 10- 20 रुपए करके वसूली करते है, ठेला लगाने से वालों पर दबंगई दिखाकर उनसे मुफ्त में फल ले लेते है. जो नहीं देता उनका ठेला जबरन हटा देते है. शनिवार को भी जब भगवान सिंह बिना वर्दी के बाजार पहुंचे तो रिक्शा चालक और ठेले वाले ने इसका विरोध कर दिया. जिसके बाद बाजार में लोगों की भिड़ लग गई. हालांकि इस मामले में भगवान सिंह बिना अपना पक्ष रखे मौके से फरार हो गए.



