
जमशेदपुर: खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारी जो 18 से 44 वर्ष के हैं उन्हें भी फ्रंटलाइन वारियर्स के तौर पर कोरोना की वैक्सीन प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द लगाई जाए. रेल कर्मचारियों ने कोरोना काल में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा इस कोरोना काल में पूरे देश में टाटानगर व बोकारो से ऑक्सीजन की कई ट्रेनें रवाना की. दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 18 से 44 वर्ष उम्र के लोग ही शिकार हो रहे हैं. रेलवे कर्मचारी भी इससे अछूते नहीं है. रेलवे के ट्रैकमैन, गार्ड ,ड्राइवर, सफाई कर्मी ,टीटी, स्टेशन मास्टर और टिकट चेक करने वाले लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ा है. उन्होंने जमशेदपुर उपायुक्त सूरज कुमार, सरायकेला -खरसावां उपायुक्त अरवा राजकमल, चाईबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, डीआरएम चक्रधरपुर विजय कुमार साहू को कोरोना वैक्सीन जल्द लगाने का आग्रह किया है.



