
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ), झारखंड राज्य कमेटी के द्वारा 20 से 27 मई तक नि:शुल्क ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श केंद्र की शुरुआत की गयी है। वर्तमान हालात को देखते हुए जहां कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है। कोविड-19 के नए-नए प्रकार प्रकाश में आ रहे हैं। ऐसे हालात में लोगों को और सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। इस बाबत आम आदमी जीविकोपार्जन के लिए संघर्ष भी कर रहा है। इस कोविड-19 महामारी के कारण चिकित्सीय व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में आम लोग सर्दी, खांसी, बुखार, टाइफाइड या अन्य प्रकार की बीमारियों से खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या काफी बढ़ी है। ऐसे में संगठन द्वारा मानव जीवन के महत्व को देखते हुए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया है। इसके लिए राज्य के किसी भी जिले के लोग सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मोबाइल नंबर 8051180951, 7070456247, 8709228037 या 6201082260 पंजीयन करा सकते हैं। डॉक्टरों की टीम में डॉ दीपमाला तथा डॉ अंशुमन शामिल हैं, जो प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चिकित्सीय जांच व परामर्श देकर सेवा दे रहे हैं।



