
जमशेदपुर : यास तूफान में बेघर हुए व असहाय लोगों के बीच शोभा सहाय ट्रस्ट की सभी महिला सदस्य लगातार तीन दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भोजन वितरण कर रही हैं. इस सेवा कार्य को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील सहाय, ममता सिंह, चन्दना रानी, गौरी कुमारी, मीना देवी, कमलेश सिंह, ऋषभ कुमार, तृप्ति मित्रा, स्नेहलता, महासचिव खुशबू कुमारी, नितेश सहाय, सोनम समेत अन्य सदस्य सराहनीय सहयोग कर रहे हैं.












