
जमशेदपुर : जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे 33 के चौड़ीकरण के कार्य को लेकर एनएचएआई द्वारा ट्रांसफर शिफ्टिंग और चार्जिंग को लेकर शुक्रवार को दो घंटे के लिए बिजली बाधित रहेगी. इसके लिए बिजली विभाग की ओर से सुबह आठ बजे से लेकर 10 बजे तक बिजली बाधित को जायेगी. इस कारण डिमना 1, डिमना 2 और आरई फीडर के अंर्तगत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी. इसके अलावा केईआई के द्वारा कदमा रामनगर पार्क के पास में भी ट्रांसफर शिफ्टिंग के कार्य को लेकर दोपहर दो बजे से पांच बजे तक रामनगर, रोड नंबर 6 और 7 फिडर में बिजली बंद रहेगी. वहीं सोनारी में वोल्टास द्वारा केबल टेस्टिंग को लेकर निर्मल नगर, रूप नगर, पंचवटी नगर, सागर नगर और बेलडीह ग्राम में बिजली बाधित रहेगी.





