
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती शनिवार को रांची मुख्यमंत्री आवास जाकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर बिंदुवार चर्चा की. साथ ही बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र मे विकास योजनाओं को विभागीय गति देने और धरातल पर योजनाओं को जल्द कैसे उतारा जाए जैसी कई महत्वपूर्ण विंदुओं पर चर्चा की. इस दौरान चाकुलिया प्रखंड के अंतर्गत आने वाली आरामशीन से आमलागोड़ा गांव होते हुए बंगाल सीमा को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क जो जर्जर अवस्था मे है इसकी मरम्मत कराने, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में एक अतिथिशाला सह विश्रामागार निर्माण कराने और पार्क निर्माण कराने की मांग ज्ञापन सौंपकर किया. विधायक ने कहा कि किसी भी वरीय पदाधिकारी या राजकीय अतिथि के आगमन पर चाकुलिया में रूकने की कौई व्यवस्था नही है इसके लिए 30 किमी बहरागोड़ा या 40 किमी दूर घाटशिला में जाकर रूकना पड़ता है. इसे देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही अतिथिशाला निर्माण की स्वीकृति दी जाए. मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों पर जल्द पहल किया जाएगा.मौके पर गौतम दास, समीर दास, विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.



