
जमशेदपुर : पूर्वी हलुदबनी पंचायत में तिलकागढ़ और बगानाटोला में पिछले दिनों भाजपा नेता सह जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा कोविड-19 वैक्सीन को जागरूकता अभियान चलाया गया था. शनिवार को वहां टीकाकरण के दौरान इसका असर देखने को मिला. ग्राम प्रधान ने सबसे पहले टीका लगवाया. उनके बाद बड़ी संख्या में बुजुर्गों सहित महिला-पुरुषों ने वैक्सीन लगवायी. टीकाकरण के दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार, जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मुखिया पानो मुर्मू, पूर्व मुखिया राम चन्द्र टुडू एवं वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




