
जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय जमशेदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कोर से शनिवार को कोविड-19 के टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने की. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारियों ने टीका लिया. इस कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रवि शंकर केपी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर अरविंद कुमार और प्रो पुष्पा सालों लिंडा भी उपस्थित थीं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





