
जमशेदपुर : विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जायेगा। 14 जून को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस के साथ रक्तदान गतिविधियों को आयोजित करने वाली संस्थाओं का सहयोग प्राप्त होगा तथा प्रत्येक संस्था इस अवसर पर नये रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए उनसे इस अवसर पर रक्तदान का आग्रह करेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इस रक्तदान शिविर के सम्बन्ध में बताया कि सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा तथा विशेष रूप से 18 वर्ष की उम्र पा चुके पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जायेगा। रक्तदान शिविर सोमवार 14 जून को प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा।





