
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लॉकडाउन क्रम में आर्थिक स्थिति से जूझ रहे सैलून के साथियों को राहत पहुंचाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सैलून खोलने की मांग की थी जिसको उन्होंने स्वीकार लिया था. सैलून खुलने की खुशी में शनिवार को नाई जागृति मंच के प्रदेश सचिव उदय ठाकुर के नेतृत्व में मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया गया एवं लड्डू खिला कर खुशी जाहिर किया. मंत्री ने कहा कि बधाई देने के क्रम में गलती से बोलचाल के आम भाषा उनके मुंह से निकल गई जिससे उन्हें तत्काल सुधार भी लिया इनके कथन से समाज के तमाम लोगों को दुख पहुंच गया था, इस वजह से उन्होंने समाज से माफी मांगी और कहा कि वह नाई समाज के हितैषी रहें और आगे भी रहेंगे. नाई जागृति संघ के पदाधिकारी ने कहा है कि हम लोगों को जितने भी कोई लड़ाने की कोशिश करेगा. हम लोग फिर भी मंत्री के साथ ही रहेंगे क्योंकि वह हमेशा हम लोगों की हर सुख दुख में मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. उन्हीं के प्रयास से आज सैलून खुल पाया है. इसके लिए हम लोग सदा उनके आभारी रहेंगे. इसमे मुख्य रूप से सचिव जुगसलाई मंडल संतोष कुमार ठाकुर, राजिंदर ठाकुर, गौतम ठाकुर, अंकित नायक, सहित अनेको नाई जागृति संघ के पदाधिकारी गण मौजूद थे.






