
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले प्रशासन की ओर से 2 जून को पूरे जिले के एसएफसी गोदामों में छापेमारी के बाद साकची थाना में साकची गोदाम के प्रभारी सहायक प्रबंधक कृष्ण प्रसाद सिंह और बर्मामाइंस थाना में बर्मामाइंस गोदाम के प्रभारी सहायक प्रबंधक जगदीश हाजरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड जमशेदपुर की ओर से दोनो को पद से हटा दिया गया है. इनकी जगह साकची गोदाम के लिए सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी धालभूम श्यामनाथ पाठक और बर्मामाइंस गोदाम के लिए प्रभारी पणन पदाधिकारी अनुभाजन संतोष कुमार को प्रभार दिया गया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





