
जमशेदपुर : रविवार को झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, गुमला, पलामू जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात होने की संभावना है. इसलिए मौसम खराब होते ही सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. पेड़ के नीचे या खेतों में न जाये. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वही जमशेदपुर में आज सुबह से ही धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक हल्की से भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं झारखंड में मॉनसून धनबाद के रास्ते से करीब 24 घंटे पहले प्रवेश कर चुका है.





