
सरायकेला : विगत 14 जून 2019 को सरायकेला जिले के तिरुलडीह थाना अंतर्गत कुकड़ू हाट में नक्सलियों के कायराना हमले में मारे गए 5 जवानों को सोमवार को जिला पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी ग यी. जिले के एसपी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शाहिद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर एसपी एम अर्शी ने सभी शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा राज्य में नक्सलवाद अब खात्मे की ओर है. शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




