
बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में सोमवार को स्थानीय थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति को अवैध लॉटरी बेचते हुए पकड़ा. ना प्रभारी ज्योति लाल राजवाड़ ने कहा कि पिछले कई दिनों से इस प्रकार के अवैध लॉटरी बेचने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, परंतु कभी किसी को नहीं पकड़ा गया था, लॉटरी विक्रेता पुलिस को देखते ही भाग जाते थे. खंडामौदा गांव के मृत्युंजय बेरा नामक व्यक्ति को पुलिस ने अवैध लॉटरी बेचते हुए पकड़ा है और गिरफ्तार कर कांड संख्या 29/21 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि कई लोग पश्चिम बंगाल से लॉटरी लाकर इस क्षेत्र में धड़ल्ले से लॉटरी की बिक्री कर रहे है जिससे क्षेत्र के लोग बिना मेहनत किये हुए ज्यादा पैसा कमाने की लालच में लॉटरी खरीद रहे हैं. कहा कि पुलिस इस प्रकार के अभियान चलाकर समाज और लोगों के परिवार को बर्बाद होने से बचाने की कौसिस की जा रही है और लॉटरी बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.कहा कि अवैध लॉटरी के विक्री के इस खेल में और भी कई लोग है जिसकी पुष्टि पकड़े गये व्यक्ति ने पुलिस से की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध लॉटरी के कारबारियों में हड़कंम मचा हुआ है.





