
घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत मुसाबनी बाजार स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में पार्टी के केन्द्रीय सचिव बुद्धेस्वर मुर्मू की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू ने कहा कि आज कई माह बीत चुका है सुरदा खदान की लीज मामला की, राज्य सरकार की ढुलमुल रवैया के करण यह मामला अधर में लटका हुआ है. जिसके करण रोजगार के इंतजार में मजदूर चिंतित और बेरोजगार बैठे है. कुछ मजदूरों ने खदान खुलने के इंतजार में अपनी जान भी गवा बैंठे है .एक तरफ जहां निजी कंपनियों को राज्य सरकार लीज दे रही है, वहीं भारत सरकार के सुरदा खदान को अब तक लीज ना देकर राज्य सरकार स्थानीय मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है .मजदूर सरकार की इस नीति से त्रस्त हो चुके है. कहा कि मजदूर एक जुट होकर राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करें, आजसू पार्टी उसके आन्दोलन का समर्थन करेगी. मौके पर राजा कर्मकार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.





