
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत शनिवार को मानगो बाजार से हुई. युवा मोर्चा उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में मानगो बाजार में अभियान चलाकर सभी दुकानों मे जागरूकता पोस्टर लगाकर सभी दुकानदारों व ग्राहकों को प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में बताया गया. इसमें मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान, महामंत्री राकेश लोधी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती, मंडल कार्यक्रम प्रभारी विजय ओझा, भाजपा नेता विकास सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्य़क्ष संदीप शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य मधु एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शीतल रजक, हेमंत कुमार, पंकज शर्मा, कन्हैया नामता, चंदन ठाकुर, राजू शर्मा, प्रभाकर, कुणाल, अंकित, अभिनंदन एवं अन्य लोग उपस्थित थे.





