
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के मुसलिम बस्ती में शनिवार को बस्ती के ही युवकों ने घर में घुस कर मारपीट की. इस मारपीट में 72 वर्षीय महिला आमऩा खातुन, जाहिर खान (29), साजिद सान (26) जख्मी हो गये हैं. बस्ती में मारपीट होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी रंजीत उरांव को घायल साजिद खान ने बताया कि बस्ती के ही मो राजू, अरफिद, साहिद और कुछ अन्य लोग डंडा-हॉकी लेकर अचानक घर में घुस आये और डंडा-हॉकी से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया है.

बताया कि मारपीट करने के बाद घर के बाहर उक्त लोगों ने दो हवाई फायर भी किया और चलते बने. मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वही मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पुराना विवाद है. पहले भी दोनों पक्ष के युवकों में मारपीट हुई थी. वहीं घटना की सूचना पाकर घाटशिला के एसडीपीओ चाकुलिया मुसलिम बस्ती पहुंचकर घटना की जानकारी ली है. पुलिस मो राजू के भाई मो साहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं मो राजू और अरफिद समेत अन्य आरोपी फरार हैं.





