
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भारतीय जनतंत्र मोर्चा परसुडीह मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में शिकायत पर सुनवाई की गई. ग्रामीणों ने शिकायत में बताया है कि बारीगोड़ा पंचायत में पीएचडी द्वारा 5 निर्गत चापाकल की सूची तैयार की गई थी जिसमें बारीगोड़ा के दुर्गा मैदान, कृति मैदान, सुनील सिंह के घर के सामने, गणेश माझी के घर के सामने, नवरंग रोड सीसीर रोड के घर के सामने की चापाकलो को लगाना था पर जिस इन जगहों पर पहले से ही चापाकल मौजूद है. इसके अलावा इलाके में कई बिजली के पोल, नालियां और सड़कें जर्जर हो चुकी है, राह चलते लोगों को कभी गंदी नालियों से निकलने वाले पानी का सामना करना पड़ता है. बिजली के खंभों के अचानक गिर जाने की आशंका बनी रहती है.




