
घाटशिला : मुसाबनी के सुरदा माइंस और मुसाबनी स्थित कंस्ट्रेटर प्लांट के मजदूरों की बैठक बापी डॉन के अध्यक्षता में सूरदा राजीव चौक में हुई. बैठक में विगत 7 जुलाई को मजदूरों को सम्मानजनक रोजगार के सम्बन्ध में एचसीएल/आईसीसी मउभंडार के इकाई प्रमुख के नाम ज्ञापन देने के संबंध में जानकारी दी गई और पदाधिकारियों ने मिली आश्वासन पर चर्चा की. प्रबंधक से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल बापी डॉन ने बैठक में शामिल मजदूरों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने वर्तमान में मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए सभी मजदूरों को सम्मान जनक रोजगार देने की मांग प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर की गई है. प्रबंधक ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा है. श्री डॉन ने कहा कि आवेदन पर विचार हेतु प्रबंधक ने मंगलवार की सुबह 9 बजे एडमिन बिल्डिंग में मजदूर प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित किया गया है. इस बैठक में सभी मजदूर को सुबह 9 बजे एडमिन बिल्डिंग में पहुंचने की अपील किया है. बैठक में उपस्थित सभी मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि मंगलवार को मजदूरों के प्रति प्रबंधक सम्मानजनक फैसला नहीं लेती है तो बुधवार सुबह से माइंस और प्लांट के सभी आवश्यक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मुसाबनी अंश 19 के जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि अपने अधिकार के लिए सभी मजदूर संगठित होकर अपनी हक और अधिकार के लिए आंदोलन करे. वे मजदूरों के हर आंदोलन में कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे. इस अवसर पर रविन्द्र साव, मोहन मुर्मू, हिन्दू सोय, रायसेन सोरेन, सोबेन हेंब्रम, सुभाष मिश्रा, गुनाराम हांसदा, सुजीत साव, जयंत दास, कन्हाई हांसदा, अशोक धल ,बलराम दास, सुशांत बेरा, सूरज भकत, बैजू हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




