
गोड्डाः झारखंड राज्य के गोड्डा में अडानी पावर प्लांट के बाहर ठेका मजदूरों ने जमकर हंगामा किया. मजदूरों का आरोप है कि वह जिस ठेका कंपनी के अधीन अडानी पावर प्रोजेक्ट का काम कर रहे है उनकी ओर से अभी तक भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरों का कहना है कि कई दौर की बैठक हुई के दौरान बातचीत हुई और आश्वासन भी मिला. इसके बाद भी जब कंपनी की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नही आया तो मजबूरन मजदूरों को यह कदम उठाना पड़ा. मजदूरों ने काफी देर तक हो- हंगामा भी किया. इसके बाद मजदूरों ने अडानी पावर प्लांट के मेन गेट को जाम कर दिया.दूसरी ओर मजदूरों के हंगामे को देखते हुए प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे. इसी दौरान पुलिस ने मजदूरों को खदेड़ने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया मजदूरों का कहना है कि बीते छह महीने से ठेका कंपनी द्वारा उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहाथा, जिसके कारण उनकी स्थिति बदतर होती जा रही थी.हर बार भरोसा देकर दिया गया, लेकिन, कम्पनी का कोई जिम्मेदारी लेने सामने नहीं आया.बाद में मज़दूरों के गुस्से को देखते हुए अडानी पॉवर प्लांट के भीतर निर्माण में जुटी ठेका कम्पनी के अधिकारी गोड्डा जिला प्रशासन की उपस्थिति में सामने आए और, मज़दूरों के बकाया भुगतान की राशि का चेक बैंक में जमा कराया.




