
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त के आदेशा पर जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद की टीम एवं जुगसलाई थाना प्रभारी व उनकी संयुक्त टीम द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु दिशा-निर्देशों के अनुपालन यथा मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने हेतु प्रदीप मिश्रा चौक से वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए चौक बाज़ार, महतो पाड़ा रोड, मारवाड़ी पाड़ा रोड, धर्मशाला रोड, गौरी शंकर रोड आदि में अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत नगर परिषद अंतर्गत चौक चौराहों, बाज़ार, दुकानों व प्रतिष्ठानों में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग कोविड 19 का दिशा-निर्देशों का उल्लघंन करने से सम्बन्धित लगभग 33 व्यक्ति पकड़े गए. इस अभियान में मुख्य रूप से नगर परिषद के नगर प्रबंधक लुकेश कुमार सिंह, प्रभारी कर दरोगा ज्ञानेश्वर प्रसाद, कनीय अभियंता मुकेश कुमार मोदी, प्रभारी कर वसूलक हितनारायण सिंह, सुधीर कुमार सिंह, प्रसेनजीत दाश, संतोष कुमार यादव एवं जुगसलाई थाना प्रभारी व उनकी टीम उपस्थित हुए.







