
मानगोः जमशेदपुर की युवा रंगकर्मी एवं फिल्म निर्माताओं द्वारा संगठित डीडी एसोसिएशन एवं गीता थिएटर के तत्वधान से आयोजित “सुपर एक्टर कौन ?” प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित गांधी घाट में आयोजित किया गया. यह प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन रहा. जिसमें प्रतिभागियों को आयोजक मंडली द्वारा दिए गए नंबर पर अपने अभिनय का सर्वश्रेष्ठ वीडियो बनाकर करना था. वीडियों 5 जुलाई से 21 जुलाई के बीच आयोजक मंडली को भेजना था, परंतु प्रतिभागियों का उत्साह तथा रुचि को देखते हुए आयोजक मंडली के अभिनय वीडियो भेजने का दिनांक को बढ़ाते हुए 27 जुलाई कर दिया गया था. नियमावली के अनुसार भेजे गए वीडियो संग्रह को 28 जुलाई के दिन निर्णय मंडली सौंप दिया गया. जिसकी संख्या लगभग 40 से 45 के आसपास थी. वीडियो देखने के बाद निर्णायक मंडली ने 8 श्रेष्ठ वीडियो चुना गया. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
- आदित्य सिंह राजपूत – आदित्य सिंह राजपूत जमशेदपुर के डिमना निवासी है. आदित्य ने अभिनय का ज्ञान मीडिया मंत्रा के हरि मित्तल से प्राप्त किया है. आदित्य अब तक हिंदी, भोजपुरी, नागपुरी गाने तथा स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा एवं भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया में काम कर चुके हैं. आदित्य को सुपर एक्टर 2021 का पुरस्कार जमशेदपुर के राष्ट्रस्तरीय ख्याति प्राप्त नाटककर्मी मोहम्मद निजाम के हाथों प्राप्त हुआ।
- अंकिता त्रिपाठी – 22 वर्षीय अंकिता त्रिपाठी जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी है. जो 2018 को अपने मामा के साथ जुड़कर रंगमंच करना शुरू किया. अभी अंकिता दिल्ली में रहती है, जिस कारण वह रंगमंच पर सक्रिय है. अंकिता अविवाहित रहना चाहती है क्योंकि उनका मानना है कि विवाह के बाद उन्हें रंगमंच से दूर कर दिया जाएगा. अंकिता दिल्ली में होने के कारण उनका सम्मान-पत्र उनके मामा नीरज शुक्ला ने शिवपूजन सिंह के हाथों प्राप्त हुआ.
- शुभम सिंह – शुभम सिंह जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी है. जिनकी आयु 21 वर्ष है. शुभम ने टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक राधे कृष्णा, राम सिया की लव कुश, देवी आदि पराशक्ति में अभिनय किया है. इसके साथ ही अभी वह शक्तिमान अकैडमी अंधेरी पूर्वी से जुड़े हुए हैं. अपने अभिनय को निखारने की कोशिश कर रहे हैं. शुभम सिंह को भाजपा नेता विकास सिंह के हाथों सम्मान-पत्र प्राप्त हुआ है.
- स्नेहा कुमारी – स्नेहा कुमारी जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज की छात्रा एवं बारीडीह निवासी है. पिछले 2 वर्ष से शिवलाल सागर के साथ जुड़कर अभिनय का ज्ञान प्राप्त कर रही है. साथ ही शीर्ष आईआईएम द्वारा आयोजित तीन राष्ट्रीयस्तरीय मोनोएक्ट प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी है. स्नेहा को जमशेदपुर की महिला नाट्यकर्मी छवि दास के हाथों सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।
- साकेत कुमार सिंह : साकेत ने 2013 से अभिनय में अपना सफर शुरू किया. 2015 में जाकर लगभग 8 साल थिएटर करते रहे. इसी दौरान उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया. अभिनय इनके लिए एक नशा है. साकेत को सम्मान पत्र सामाजिक संस्था प्रयास के अध्यक्ष रेनू शर्मा के हाथों प्राप्त हुआ।
- सलोनी कुमारी : सलोनी मांगो जमशेदपुर की निवासी है. जो मध्य निम्न वर्गीय परिवार से आती है. सलोनी अभी जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है तथा अभिनय में इनकी रूचि विद्यालय के दिनों से हैं. परंतु मंच तथा मार्गदर्शन प्राप्त ना होने के कारण आज तक अभिनय के क्षेत्र में नहीं जा पाई है. अब वह गीता क्षेत्र से जुड़ी है. सलोनी को सम्मान पत्र गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता दीक्षित के हाथों प्राप्त हुआ।
- शिवलाल शर्मा : शिवलाल शर्मा झारखंड के चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम निवासी हैं. शर्मा 1986 से लगातार रंगमंच में सक्रिय हैं. जागता अभियान के तहत कई विषयों पर नुक्कड़ नाटक एकांकी नाटक का मंचन कर चुके हैं तथा स्थानीय भाषा में बहुत सारी एल्बम में अपना भागीदारी निभाये है. 50 साल के तरोताजा नौजवान की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किया अपने अभिनय कला का प्रदर्शन करते हैं जिनको सम्मान पत्र सुपर एक्टर कौन के आयोजक प्रेम दीक्षित के हाथों प्राप्त हुआ।
- जेसिका रॉय मलिकः जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी जेसिका की आयु महज 13 साल है. जिसकी माता दक्षिण भारतीय तथा पिता पंजाबी परिवार से हैं, जिसके कारण दोनों ही धर्म का माहौल उनके परिवार में हैं. जेसिका अभिनय करना बहुत पसंद है. वह प्रतिदिन अपने दर्पण के सामने अभिनय करती है. जेसिका को झारखंड के पर्यटनो पर वीडियो निर्माता निक्षान कुमार के हाथों सम्मान-पत्र प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम की शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीया प्रज्वलित कर किया गया. इसके पश्चात सभी अतिथियों को आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस दौरान सभी आमंत्रित अतिथि ट्यूब प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन धारण कर कोरोना से बिछड़े कलाकारों, अभिभावकों एवं मित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मान-पत्र वितरण किया गया. मंच संचालन अभय श्रीवास्तव द्वारा किया गया. अंत में कार्यक्रम के आयोजक प्रेम दीक्षित ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवपूजन सिंह, विशेष आमंत्रित अभिभावक के रूप में नाटक कर्मी मोहम्मद निजाम, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में विकास सिंह वं छवि दास, आमंत्रित अतिथि के रूप में प्रयास संस्था के अध्यक्ष रेनू शर्मा, निक्सन कुमार के साथ आयोजक मंडल से डीडी एसोसिएशन के सचिव प्रेम दीक्षित ,गीता थिएटर अध्यक्षा गीता दीक्षित, निशा परवीन, नीरज शुक्ला, मोहम्मद दिलशाद आदि उपस्थित रहे।






