
जमशेदपुरः जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास रहने वाली रीमा कुमारी को बीते तीन महीने से इसके ससुराल पक्ष के लोग 6 साल के बच्चे के साथ अकेला छोड़ अलग रह रहे है. मंगलवार को रीमा की सास कौशल्या देवी उनके घर पहुंची और कागजात लेने के बहाने घर में घुसी. घर में घुसने के बाद सास ने उसके घर पर ताला लगा दिया और घर से सामान निकाल दिया. अब वह बच्चे के साथ बाहर रहने को मजबूर है. थाना की पुलिस भी उनका साथ नहीं दे रही है. इसको लेकर बुधवार को रीमा ने एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत की है. रीमा ने बताया कि उनकी शादी को सात साल हो गए है, एक छह साल का बच्चा भी है. शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते है. इसको लेकर तीन माह पहले उसने गोविंदपुर थाने ले प्राथमिकी भी दर्ज कराई पर उसपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. अब पुलिस उल्टा उसपर सास से मारपीट करने का आरोप लगा रही है.





