
रांची : झारखंड में नगर निकायों की राजस्व वृद्धि के लिए बड़े पैमाने पर शहरी विकास की योजनाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है. नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्व बैंक संपोषित योजनाएं प्रारंभ की जाएंगी. निकायों में राजस्व वृद्धि के लिए नये-नये तरीके अपनाये जायेंगे. यह प्रयास किया जायेगा कि राज्य के सभी शहरी निकाय राशि के लिए राज्य सरकार या किसी दूसरे वित्तीय संस्थान के मदद के लिए मोहताज न होना पड़े. निकायों के पास खुद के काम के लिए अपनी राशि हो. इनमें अर्बन इंफ्रास्ट्रचर डेवलपमेंट पर 174.60 मिलियन यूएस डॉलर खर्च किया जायेगा. इसके अलावा सांस्थिक विकास और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट डेवलपमेंट पर भी बड़े पैमाने पर राशि खर्च की जायेगी.नगर विकास विभाग ने इतनी बड़ी राशि की योजनाओं पर काम करने के लिए परामर्शी के चयन की प्रक्रिया शुरू की है. जुडको के जरिये सारा काम कराया जायेगा. विभाग ने 7.3 करोड़ की राशि आवंटित की है.





