
देवघर : झारखंड के देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों को कमीशन पर जिओ का सिम उपलब्ध कराने वाले को बिहार के बांका जिला से गिरफ्तार किया है. इसके अलावा देवघर एसपी धनंजय प्रसाद सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पथरौल और मधुपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बैंक अधिकारी होने का झांसा दे कर, इ-वॉलेट, यूपीआइ के माध्यम से इनके द्वारा ग्राहकों को केवाइसी अपडेट और अन्य तरह के प्रलोभन में फंसाकर उनसे ओटीपी और आधार कार्ड नंबर मंगा लिया जाता था और उनके बैंक खाते से रक़म उड़ा लिए जाते थे. (नीचे देखे पुलिस का बयान और पूरी रिपोर्ट)
पुलिस की तत्परता से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पूरी जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि बिहार के बांका जिला से गिरफ्तार हिमांशु वाजपेयी जिओ टेलीकॉम का पीओएस एजेंट है और इसके द्वारा फ़र्ज़ी कागजात के जरिये जिओ का सिम साइबर अपराधियों को दिया जाता था. इसके अलावा मधुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला उत्तम दास पर साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज है. बांकी गिरफ्तार अभियुक्तों का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. इनके पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन और 14 सिम बरामद किया है. गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर उनसे जुड़े अन्य साइबर अपराधियों के गिरोह का सुराग खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है.





