
जमशेदपुर : कोल्हान का सबसे बड़ा और एकलौता सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल है. अब इस अस्पताल का कायापलट होने वाला है. इसको लेकर अस्पताल के रंग-रोगन के साथ अब सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. बाहर से आने वाले लोगों की कोविड जांच की जा रही है. जिस अस्पताल को लेकर लगातार आवाज उठती रही है, अब उस अस्पताल का कायापलट शुरू हो गया है. यानी अब हाईटेक अस्पताल बनने जा रहा है. लेकिन सवाल जस का तस है कि क्या रंग-रोगन मात्र से ही मरीजों का इलाज सही हो पाएगा. क्योंकि इस अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है. नर्स और कंपाउंडर की संख्या काफी कम है. ऐसे में अस्पताल के सौंदर्यीकरण से बीमार रोगियों का इलाज हो पाएगा? यह बड़ा सवाल है.




