
जमशेदपुरः जमशेदपुर उपायुक्त की पहल पर शुक्रवार को बर्मामाइंस मुखी बस्ती में कोविड-19 से बचाव को लेकर कोरोना रोधी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में मुख्य समाज के लोगों ने वैक्सीन लिया. जानकारी देते हुए मुखी समाज के लोगों ने बताया, कि उन्होंने जिले के उपायुक्त से मांग की थी, कि बस्ती के लोगों को कोरोना का टीका दिलाने का प्रबंध किया जाए. जिसके बाद जिले के उपायुक्त ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए शुक्रवार को इस शिविर की अनुमति दी. बस्ती वासियों ने जिले के उपायुक्त के प्रति आभार जताया और आम लोगों से वैक्सीनेशन अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि शहर को कोरोना के खिलाफ जारी जंग में विजय हासिल कराया जा सके.



