
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नॉर्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में शनिवार को एक दिवसीय क्षमता विकास सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारियों और अर्ध शिक्षण कर्मचारियों के बीच बेहतर कार्य संस्कृति लाना है. इसमें तीन मुख्य बिन्दुओं पर ध्यान केंद्रीत किया गया. इसमें व्यवहार, संचार, समय प्रबंधन और अवलोकन पर ध्यान केंद्रित किया गया. रिसोर्स पर्सन अशोक घोषाल जो कि वैल्यू इंजीनियरिंग (वीई) के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी योगयता के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने सबों का मार्गदर्शन किया. इस सत्र के दौरान लगभग 20 स्कूलों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. वहीं एमएनपीएस की प्राचार्य आशु तिवारी ने कहा कि पेशेवर विकास होते रहना चाहिए. आमतौर पर आफिस एडमिन स्टाफ और पैरा टीचिंग स्टाफ से इसकी अपेक्षा की जाती है और इस सत्र का उद्देश्य उनकी क्षमता निर्माण करना है.



