
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित यूसीआइएल (यूसिल) अस्पताल से टीएमएच ले जाने के क्रम में ही एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने एंबुलेंस में ही शिशु को जन्म दे दिया. हालांकि इस घटना के बाद जच्चा और बच्चा दोनो सुरक्षित है. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुंदरनगर के कीड़ों गांव निवासी लीलावती मुर्मू गर्भवती थी. प्रसव पीड़ा होने पर उसे यूसीआईएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच ले जाने की सलाह दी गई. रास्ते में ही लीलावती ने बच्चे को जन्म दिया. एंबुलेंस चालक ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है और नवजात शिशु को बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिशु वार्ड में रखा गया है.






