
जमशेदपुर : बिहार सरकार के बाल विकास व कला-संस्कृति मंत्री डॉ आलोक रंजन झा जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे. उनका शहर आगमन पर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और बिहार सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों खासकर बाल विकास व कला-संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य और चल रही योजनाओं के विषय में संक्षिप्त जानकारी साझा की गई. विदित हो कि डॉ आलोक रंजन झा अपने जमशेदपुर प्रवास पर हैं और अपने इष्ट मित्रों व विभिन्न संगठन के लोगों से मिल-जुल रहे हैं. इस अवसर पर ओंकारनाथ सिंह के साथ डॉ सुरेश झा, हर्षित सिंह, हीरा प्रसाद सहित अनेक लोग शामिल थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस दौरान वे बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर भी गये, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. स्वागत कई स्थानों पर हुआ है, जहां उन्होंने बिहार सरकार के बारे में विस्तार से सारी जानकारी दी. इसके अलावा उनका अभिनंदन ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक कल्याण समिति के राजीव ठाकुर और अशोक झा ने अभिनंदन किया. इसके अलावा स्वदेशी जागरण मंच के राधेश्याम सिंह, अशोक सिंह ने उनका अभिनंदन किया. लक्ष्मीनाथ गोस्वामी हनुमान मंदिर में जटाशंकर झा, रराजकुमार झा और सुभाष उपाध्याय द्वारा अभिनंदन किया गया.




