
बहरागोड़ाः बहरागोड़ा में विगत 2-3 दिन से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. 24 घंटों में महज 6-8 घंटा ही बिजली मिल रही है,इससे ग्रामीण त्रस्त है. शुक्रवार को बहरागोड़ा भाजपा मंडल ने बिजली विभाग के खिलाफ मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर और महामंत्री भक्तिश्री पांडा के नेतृत्व में पावर हाउस के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने बहरागोड़ा में बिजली की सप्लाई दुरूस्त करना होगा, सीएम हेमंत सोरेन हाय- हाय,बिजली विभाग के अधिकारी होश में आओ आदि नारे लगाए. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बिजली कि अनियमितता के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रही है. (नीचे भी पढ़े)
गर्मी से लोग बेहाल हैं और क्षेत्र में बिजली सुचारू रूप से नहीं मिलने से ग्रामीण त्रस्त हैं. कहा कि विभाग द्वारा जल्द पहल नहीं किया गया तो भाजपा विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर मामले की समाधान जल्द करने की मांग की है. पदाधिकारी ने बताया कि बहरागोड़ा ग्रिड को कम बिजली मिलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है, जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर उत्पल पैड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेब बैठा, मंडल अध्यक्ष चंदन सीट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, कोषाध्यक्ष कुणाल सीट, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष स्वरूप सीट,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष शम्भू नायक, भाजपा नेता प्रबोध पाल, दीपेन मन्ना, मनोज पाल, पुलिन पैड़ा, अरुण दे, सुरु मुंडा, सदा मुंडा, देवप्रसाद दुबे, नयन कर, राहुल कुमार पाणिग्राही समेत अन्य उपस्थित थे.



