
जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त संयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 618वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ लता अग्रवाल व अशोक अग्रवाल के साथ मारवाड़ी महिला मंच की प्रभा पाड्या एवं सुशीला खीरवाल ने राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, नेत्र चिकित्सक डॉ विवेक केडिया ने संयुक्त रूप से बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया। इस अवसर पर समाजसेवी बनवारी लाल खण्डेलवाल, पप्पू मिश्रा एवं रेड क्रॉस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम ने नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया। सोमवार (18 अक्टूबर) को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम द्वारा अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा प्रदान किया जायेगा, साथ ही आंखों की सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा।





