
आदित्यपुर : उद्यमी संगठन एसिया का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संतोष खेतान के नेतृत्व में आज उद्योग निदेशक जितेंद्र सिंह से रांची में मिला. एसिया के उद्यमियों ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को कैसे धरातल पर लाया जाए और कैसे अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग की यूनिट वहां लगे उस पर विस्तार से उद्योग निदेशक से चर्चा की. साथ ही एसिया के उद्यमी रांची में ही पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पीके वर्मा और पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के मेम्बर सेक्रेटरी वाईके दास से भी मिला. उनसे आदित्यपुर के उद्योगों के पेंटिंग सीटीई और सीटीयू के बारे में विस्तार से चर्चा की. प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष संतोख सिंह, महासचिव दशरथ उपाध्याय और सचिव अशोक गुप्ता शामिल थे.



