
जमशेदपुरः व्यवसई सह उद्यमी संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जमशेदपुर शाखा की ओर से चैंबर भवन बिष्टुपुर में वोकल फ़ॉर लोकल का दो दिवसीय दीप मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने किया. इस मौके पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि दीपावली को लेकर पहली बार चैंबर की ओर से शहर के कुम्हारों को एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराया गया है. जहां कुम्हार अपने हाथों से बनाए गए मिट्टी के दिए एवं दीपावली के लिए अन्य मिट्टी के खिलौनों का स्टॉल लगाया है. वहीं खरीददारों के लिए एक ही छत के नीचे दीपावली से सम्बंधित सभी पूजन सामग्रियां उपलब्ध होने से ग्राहकों में भी खुशी देखी गई. सांसद विद्युत वरण महतो ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, कि चेंबर के प्रयासों से पीएम मोदी का सपना साकार होता नजर आ रहा है. उनके इस प्रयास से मिट्टी के कारीगरों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिल रहा है. शहरवासी वोकल फॉर के तहत कार्यक्रम को बढ़ावा दें. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद के लिए उचित दाम और खरीदार भी मिल रहे हैं. उन्होंने चेंबर के पूरे टीम के प्रयासों की सराहना की. वहीं चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि दीपावली को देखते हुए शहर के गरीब और आर्थिक लोगों को सहयोग के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर हैंडीक्राफ्ट सो जुड़े कारीगरों को स्वावलंबी बनाने का काम किया है. चौम्बर की ओर से कुम्हार समाज के लिए निःशुल्क स्टॉल लगाने दिया गया है.



