
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मुखी बस्ती में शनिवार को जयकारा संघ राज कमल क्लब के काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन हुआ. जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अध्यक्ष महेश मुखी, अध्यक्ष शिवराज मुखी के नेतृत्व में पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान पूजा कमेटी द्वारा बताया गया कि कोविड को ध्यान में रखते हुए व प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की जाएगी. पूजा के उपरांत घर-घर जाकर कमेटी के सदस्यों द्वारा भोग वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर राहुल मुखी, कपिल मुखी, नीरज मुखी, बब्बे मुखी, कुणाल मुखी, आकाश मुखी, अशोक मुखी, मंसू मुखी, सुनील मुखी, करण मुखी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




