
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क में गुरुवार की सुबह तीन गंजेड़ी गांजा का सेवन कर रहे थे. विरोध करने पर उनमें से एक पार्क में मौजूद गार्ड से उलझ गया और उनकी पिटाई कर दी. आस-पास के लोगों को जुटता देख सभी मौके से फरार हो गए. घटना सुबह 11 बजे की है. घटना में पार्क के गार्ड अजीत सिंह और सुमन झा को चोट आई है. जानकारी देते हुए अजीत सिंह ने बताया कि वो हमेशा की तरह अपनी ड्यूटी पर थे.(नीचे भी पढ़े)
तभी उन्होने देखा की पार्क में तीन युवक खुलेआम गांजा पी रहे है. उन्होंने अपने साथी सुमन झा के साथ मिलकर युवकों को वहां से भगाने का प्रयास किया. दो युवक मौके से भाग गए पर एक उनके साथ उलझ गया और मारपीट करने लगा. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.




