
चाकुलिया : चाकुलिया विधायक कार्यालय में गुरुवार को विधायक समीर महंती ने अपनी निधि से स्वीकृत उन 39 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुलभूत सुविधाएं मुहैया कराने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में चाकुलिया, बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा क्षेत्र में लगभग डेड़ करोड़ लागत के 39 जनहित योजनाओं का शिलान्यास विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर किया। विधायक ने कहा कि जल्द ही चाकुलिया-बेंद मुख्य सड़क पर प्रवेश द्वार का निर्माण, चाकुलिया गौशाला परिसर पर विश्राम के लिए छतरी का निर्माण, माटिहाना- चित्रेश्वर धाम सड़क पर राष्ट्रीय उच्चपथ के समीप चित्रेश्वर मंदिर प्रवेशद्वार का निर्माण,बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में 20 स्ट्रीट लाइट लगाने, क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण पथ में पीसीसी व कई खेतों में डीप बोरिंग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है।विधायक समीर महंती ने कहा कि हमारी मंशा बिल्कुल स्पष्ट है कि गांव और गांव के सवाल कतई पीछे नहीं छूटे और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की हर गली विकास की रोशनी से रोशन हो। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी, डोमन चन्द्र माझी, बलराम महतो, पार्षद मो गुलाब, राजा बारिक, तृप्ति महतो, पंकज महतो, युवा अध्यक्ष राम चन्द्र हांसदा, मिथुन कर, दुलारी हेम्ब्रम, बुलबुल मंडल, विश्वजीत भोल, शेखर बेरा, कृष्णा दास, बबलू हेम्ब्रम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।






