
कांड्रा : दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सरायकेला की बीरबांस निवासी छुटनी महतो गुरुवार देर शाम सरायकेला पहुंची. जहां जगह-जगह पद्मश्री छुटनी महतो का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया. इसी क्रम में रांची से लौटते पर कांड्रा में छुटनी महतो का भजपाइयों ने ढोल- नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा नेता रमेश हांसदा, गणेश महाली, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
विदित रहे कि बीते 9 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में डायन उन्मूलन के खिलाफ आंदोलन चलनेवाली छुटनी महतो को साल 2020- 21 के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है. छुटनी को मिले इस सम्मान से पूरे राज्य, खासकर सरायकेला के लोगों में काफी खुशी व्याप्त है. वहीं छुटनी महतो अपने स्वागत से गदगद नजर आई और कहा डायन प्रताड़ना के खिलाफ अंतिम सांस तक उनका अभियान जारी रहेगा. इस मौके पर छुटनी महतो के पुत्र, पुत्रवधू एवं पौत्र भी उपस्थित थे. देर शाम छुटनी महतो वापस अपने गांव बीरबांस के लिए रवाना हुई.





