
जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 3 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखन को मिलेगा. दक्षिणी अंडमान में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका विस्तार पश्चिम और उत्तर पश्चिम इलाके में होने की संभावना है. इसका असर कोल्हान समेत झारखंड में भी देखने को मिलेगा. इसका ज्यादा प्रभाव सरायकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, खूंटी में पड़ेगा. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
इस दौरान आंशिक रूप से लगातार तीन दिन यानी 3, 4 व 5 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है. 4 दिसंबर दक्षिण, मध्य व उत्तर झारखंड में बारिश की संभावना है. इस दौरान मौसम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.



