
घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के जेएमएस प्रा लि केंदाडीह माइंस के मजदूरों ने सोमवार से अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर माइंस में कार्य का बहिष्कार कर दिया है. मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल माइंस के एचआर यूनिट हेड के नाम कंपनी के अधिकारियों को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि सीएल 12 दिन और एमएल साल में 14 दिन देना होगा. (नीचे भी पढ़े)
कंपनी महीने में चार दिन ऑफर देती है तो ड्यूटी 26 दिन का होगा लेकिन वेतन 30 या 31 दिन का भुगतान करना होगा. यदि कंपनी किसी मजदूर को ऑफ में ड्यूटी कराती है तो उसकी हाजरी डबल देना होगा, ओटी में भी डबल हाजिरी देना होगा, पीएफ और अकाउंट जमशेदपुर जोन में शिफ्ट करना होगा समेत अन्य मांगे शामिल है. मजदूरों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पूरी नहीं होती है तब तक वे कार्यों का बहिष्कार करेंगे.





