
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में साकची स्थित पुराना कोर्ट के समीपस्थ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण उनकी पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम में उपस्थित ऋतुराज श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा किए गए कार्य बहुत ही अनुकरणीय हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब हमेशा हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे. इस अवसर पर महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी, पूर्व महानगर एसएसडी प्रमुख ऋतुराज श्रीवास्तव, महानगर कार्यसमिति सदस्य अमन ठाकुर, आदित्यपुर नगर सह मंत्री प्रियांशु राज रघुवंशी, सोनारी मोहल्ला संयोजक महेश बेरा, बागबेड़ा नगर मंत्री कार्तिक झा, बागबेड़ा कार्यालय मंत्री गौरव साहू, रितिक कुमार, सागर सिंह, अभिषेक कुमार, दीपक प्रसाद, विवेक आनंद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.





