
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत शॉपर स्क्वायर मॉल स्थित एक लेडीज गारमेंट्स की दुकान में छेड़खानी कर रहे एक युवक को पिटाई के बाद महिलाओं ने पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी देते हुए गारमेंट दुकान की संचालिका ने बताया, कि गलत नीयत से ग्राहक बनकर युवक पहले दुकान में घुसा. (नीचे भी पढ़े)
उसके बाद छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर मौके से भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया, और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल साकची थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लड़के की पिटाई के दौरान पुलिस ने भीड़ से उसको बचाया और उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस वहां के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है कि किस तरह से छेड़खानी की जा रही है.



