जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के सीआर यूनियन कार्यालय में भारत के महान उद्योगपति एवं टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय रतन टाटा की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. इस अवसर पर कंपनी के प्लांट हेड सचिन झा, यूनिट एचआर यूनियन सदस्य अमन, सच्चिदानंद, रंजन मिश्रा, शशि भूषण मिश्रा, अनीश झा, विपुल सिंह, सोमेन बनर्जी, अजय कुमार प्रसाद सहित अन्य साथी उपस्थित रहे. प्लांट हेड सचिन झा ने कहा कि रतन टाटा का जीवन दूरदर्शी नेतृत्व, कार्य के प्रति निष्ठा और मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण है. उन्होंने टाटा समूह को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: स्वर्गीय रतन टाटा की दूसरी पुण्यतिथि पर इया फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान, महान विभूति को
उनके आदर्श सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे. यूनियन सदस्य अमन कुमार ने कहा कि रतन टाटा जी केवल एक महान उद्योगपति ही नहीं, बल्कि संवेदनशील व्यक्तित्व और प्रेरणास्रोत भी थे. कर्मचारियों के प्रति सम्मान, सादगी और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें विशिष्ट बनाती है. उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. दिनेश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय रतन टाटा जी का जीवन राष्ट्रसेवा, परिश्रम, ईमानदारी और मानवीय संवेदना का प्रतीक है. उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ देश की प्रगति और समाज कल्याण में अमूल्य योगदान दिया. उनका व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि सफलता का वास्तविक अर्थ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है. उन्होंने कहा कि रतन टाटा के आदर्श, दूरदर्शिता और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी. उनका योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा.


















