
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत भवन परिसर में आयोजित जनता दरबार में बुधवार को पंचायत के केंदाडांगरी गांव निवासी दिव्यांग डमन पातर डंडा टेकते हुए पंचायत भवन पेंशन पाने की आस लेकर पहुंचा परंतु वह मायूस होकर घर लौटा. डमन पातर ने कहा कि पहले उसे दिव्यांग पेंशन का लाभ मिलता था. विगत एक वर्ष से पेंशन का लाभ नही मिल रहा है. किस कारण से राशि मिलना बंद हुआ है उसे पता नहीं है.(नीचे भी पढ़े)
कहा कि वह कई बार पंचायत के जन प्रतिनिधियों को आवेदन देकर पेंशन चालू कराने की गुहार लगाई परंतु अब तक चालू नही हो पाया है. कहा कि वह दोनों पैर से निशक्त है वह ठीक से चल फिर नही पाता है. कहा कि वह आज जनता दरबार पहुंचकर संबंधित पदाधिकारी से मिलकर दोबारा पेंशन चालू कराने के लिए गुहार लगाई है. कहा कि पदाधिकारी ने उसे प्रखंड कार्यालय बुलाया है वह प्रखंड कार्यालय भी जाएगा ताकि उसे पेंशन मिल सके. (नीचे भी पढ़े)
वही मालकुंडी पंचायत में आयोजित जनता दरबार में अधिकांश विधवा और वृद्धा पेंशन के लिए ग्रामीण पहुंचे थे. पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि उनके आवेदन पर विभाग द्वारा जल्द पहल किया जाएगा.





