
जमशेदपुर : झारखंड पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में पेट्रोल पंपों में हड़ताल रही. इस दौरान हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला. कहीं पेट्रोल पंप बंद को कुछेक पट्रोल पंप खुले रहे. हालांकि झारखंड सरकार ने हड़ताल को अवैध करार दिया है. बावजूद पेट्रोल पंप बंद रहे. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पेट्रोल के लिए लोग एक से लेकर दूसरे व तीसरे पेट्रोल पंप का चक्कर लगाते नजर आये. (नीचे भी पढ़ें)

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल व डीजल पर वैट कम कर दिये जाने से पेट्रोल व डीजल के मूल्य में कमी आयी है. पेट्रोल पंप मालिकों की माने, तो राज्य सरकार द्वारा अभी वैट में कमी नहीं किये जाने के कारण उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर झारखंड सरकार की ओर से एसोसिएशन द्वारा आहूत इस हड़ताल को अवैध बताया गया है. इस संबंध में झारखंड सरकार खाद्य, सार्वजिनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर एक पत्र जारी किया गया है. पत्र में झारखंड सरकार के विशेष सचिव चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया है कि पेट्रोल व डीजल आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आता है. इसलिए इसकी बिक्री व खरीदारी को बाधित करना सरकार द्वारा स्थापित नियम अथवा अधिनियम के विरुद्ध है. इस प्रकार राज्य सरकार ने पेट्रोल पंपों की हड़ताल को अवैध करार दिया है.





