
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के टियापोसी गांव के मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दूसरे बाइक सवार की पैर टूट गयी है. मृतक का नाम शंकर गोप है, जो टुंटाकटा गांव का रहने वाला है. घायलों का इलाज चाईबासा के सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि कुमारडुंगी के जोजोहातू गांव में पुनाई पर्व का आयोजन किया गया था. वहां से शंकर गोप और दुबिला निवासी मंगल सिंह बिरुआ घर के लिए सब्जी की खरीददारी कर घर लौट रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सामने से उन लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर मारने वाली बाइक पर तीन लोग सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शंकर और मंगल दूर फेंका गये और उनकी हालत गंभीर हो गयी. शंकर गोप को एंबुलेंस से ले जाने की कोशिश की गयी, लेकिन 108 एंबुलेंस आने में देर की. किसी तरह घायल को देर से ही सही लेकिन कुमारडुंगी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शंकर गोप को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं टक्कर मारने वाले तीनों युवक भाग निकला. घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं घायल की हालत भी खराब चल रही है.





