
जमशेदपुर : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन के धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल की आम सभा शुक्रवार को कार्यालय सोरवी कॉलोनी स्थित मनीफीट में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि नगर-कीर्तन का कार्यक्रम बिना सरकारी आज्ञा के नहीं किया जाएगा. इस अव्यवस्था और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. गुरुद्वारा कमेटी स्थानीय स्तर पर भी नगर-कीर्तन निकालने की व्यवस्था नहीं की जाएगी. सभा में जत्थेदार जरनैल सिंह, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, रविंदर सिंह, रामकिशन सिंह, हरजीत सिंह, कुलदीप सिहं, जस्सा सिंह, अजीत सिंह, कुलबंत सिंह, अवतार सिंह, अमरीक सिंह, प्रभजोत सिंह, अमृतपाल सिंह, रविंदर पाल सिंह, प्रीतपाल सिंह, हरजिउर सिंह, गुरदेव सिंह, प्यारा सिंह, जसनीर सिंह आदि उपस्थित थे.




