
जमशेदपुर : सर्व ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वाधान में बिष्टुपुर स्थित अंत्योदय वृद्धाश्रम में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के बीच खाद्य-सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अमरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि ” सर्व ह्यूमैनिटी फाउंडेशन” संस्था का उद्देश्य, गरीब, असहाय. जरूरतमंद एवं बेसहारा बच्चों एवं परिवारों को जीवन यापन के बहुत ही आवश्यक सुविधा मुहैया कराकर, उनके सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक एवं शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने में सहायता प्रदान करना है. कार्यक्रम का आयोजन संस्था द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के संस्थापक सदस्य कौशल किशोर मिश्रा ने जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवनस्तर को ऊपर उठाते हुए समाज के सभी व्यक्तियों को ससम्मान जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का है और संस्था प्रतिवर्ष इस तरह के जन-कल्याण से जुड़े हुए सामाजिक कार्य करती रहेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज ठाकुर, कौशल किशोर मिश्रा व अमरेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित थे.





