
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो बाजार में खुलेआम लॉटरी की बिक्री हो रही है. भाजपा नेता विकास सिंह ने लॉटरी विक्रेता को पकड़ा और मानगो पालिक के हवाले कर दिया. विकास सिंह ने बताया कि वे सब्जी की खरीददारी करने मानगो बाजार आए थे, वहां उनकी नजर लॉटरी विक्रेता पर पड़ी जो अवैध तरीके से लॉटरी बेच रहा था. उन्होंने लॉटरी बेचने का विरोध किया तो उनके साथ आस पास के लोग भी आ गए. इसके बाद विकास सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लॉटरी बेचने वाले को पकड़कर थाने ले गई जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है.



